मुरैना शहर की सिंधी कॉलोनी स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में 23वें वार्षिक महोत्सव एवं दिव्य सत्संग समारोह का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। इस अवसर पर गुरुवार व आज शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी आश्रम से शुरू होकर माधोपुरा की पुलिया व नैनागढ़ रोड होते हुए वापस आश्रम पहुंची।शोभायात्रा में रथ पर भगवान विराजमान रहे। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए।