तितावी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी दबंग अनुराज पैर में दो गोलियां लगने से घायल होकर पकड़ा गया। उसके दो साथी पारस सहारावत और निखिल भी कांबिंग में गिरफ्तार हुए। आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचे व दो कारें बरामद की गईं। अनुराज कई फायरिंग और अपहरण मामलों में वांछित था। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से इलाके की दहशत खत्म होगी