कनवास क्षेत्र के कांकरिया–बास्याहेड़ी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को छठा दिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। छठे दिन कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया गया। इस अवसर पर विधिवत गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग अर्पित किया गया।