बरेली: आधार सत्यापन अनिवार्य, बायोमेट्रिक जांच के बाद ही होगी संपत्ति रजिस्ट्री, फर्जीवाड़े पर कसेगी नकेल
संपत्ति रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा और बेनामी लेन-देन रोकने के लिए एक फरवरी से आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। अब खरीदार, विक्रेता और गवाहों का बायोमेट्रिक सत्यापन मौके पर होगा। रजिस्ट्री पोर्टल यूआईडीएआई सर्वर से जुड़ा रहेगा और ओटीपी के बाद ही बैनामे की कॉपी मिलेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी।