भंडरा प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। गुरुवार देर रात पड़ोसी जिला गुमला के भरनो प्रखंड स्थित आमलिया जंगल से हाथियों का झुंड भंडरा प्रखंड की सीमा में प्रवेश कर गया, जबकि शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे तक हाथी कोटा गांव के पास डेरा डाले रहे। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है,