धार: खलघाट: संजय सेतु पुल के नीचे नर्मदा में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने की बचाने की कोशिश
Dhar, Dhar | Nov 12, 2025 खलघाट के संजय सेतु पुल के नीचे नर्मदा में डूबने से युवक की मौत, गोताखोर ने लगाई छलांग फिर भी नहीं बच सकी जान। धामनोद थाना क्षेत्र के खलघाट स्थित संजय सेतु पुल के नीचे बुधवार शाम 5:00 के लगभग उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नर्मदा नदी में नहाने उतरा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक तेज बहाव में बह गया।