रविवार सुबह मोदीनगर के हापुड मार्ग पर तिबड़ा रजवाहे के पास सात फीट लम्बा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को काबू कर अपने साथ ले गई। अजगर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अजगर को हाथ में पकड़कर फोटो खिंचवाई।