जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत धुरैता में मंगलवार को 12 बजे बढ़ती ठंड को देखते हुए समाजसेवी युवाओं द्वारा कंबल वितरण अभियान का तीसरा चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 40 जरूरतमंद गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली।