बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बदायूं बरेली ट्रैक पर उझौली गांव के निकट ट्रेन से कट कर 32 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र जगदीश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक ट्रेन की रेलवे लाइन पर जा रहा था। तो उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और फिर ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।