चंदौली ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में चकिया में एक भव्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार शाम 06 बजे सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने मसाल जला कर किया, प्रतियोगिता मे लगभग 70 से 80 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वही विजेताओं को सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप रहे।