बिल्हौर: किसान नेताओं की रिहाई को लेकर किसानों ने एसीपी बिल्हौर को दिया ज्ञापन
किसान नेताओं ने मंगलवार दोपहर 3 बजे को थाना कोतवाली बिल्हौर में एसीपी बिल्हौर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतेंद्र अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विजय राठौर, तहसील अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, जिला प्रभारी राम सागर गौतम, समेत अन्य लोग रहे।