हौज खास: मालवीय नगर: क्राइम ब्रांच ने कुख्यात अपराधी को पकड़ा, पिस्तौल और कारतूस बरामद
क्राइम ब्रांच ने मालवीय नगर से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहताब अली के रूप में हुई है, वह संगम विहार का रहने वाला है। खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास निगरानी की और सही समय पर मेहताब को पकड़ लिया। लोडेड पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।