अजयगढ़: सोमवार को मनाई जाएगी बकरीद सुबह 8 बजे जामा मस्जिद में अदा की जाएगी नमाज -सदर मोहम्मद नसीर
Ajaigarh, Panna | Jun 16, 2024 ईद-अल-अज़हा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। सदर मोहम्मद नसीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बकरीद का पर्व 17 जून दिन सोमबार को मनाया जाएगा और बकरीद की नमाज जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे अदा की जाएगी । तमाम मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है कि गर्मी व समय का ध्यान रखते हुए ईदगाह पहुंचे व नमाज अदा करे ।