बिहिया: जगदीशपुर में पूजा पंडालों का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ, मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव भी रहे मौजूद
Behea, Bhojpur | Oct 10, 2024 जगदीशपुर नगर में पहुंचे भोजपुर डीएम तने सुल्तानिया और एसपी राज ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। तथा स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डीएम व एसपी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ नगर के ब्लॉक मोड़ से वीर कुंवर सिंह किला से मुख्य बाजार होते हुए नयका टोला तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।