बख्तियारपुर: SH 106 पर हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी
गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे बख्तियारपुर फतुहा सड़क मार्ग स्थित SH 106 पर बख्तियारपुर थानांतर्गत हटिया गांव के सामने फतुहा की ओर जा रही हाईवा वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के बाद बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया और हाईवा वाहन को रोककर पुलिस को जानकारी दी।