सिवानी: बड़वा के पास पिकअप गाड़ी ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत
Siwani, Bhiwani | Apr 10, 2024 खंड के गांव बड़वा की गावड रोड पर एक पिकअप गाड़ी द्वारा प्रताप नामक व्यक्ति को टक्कर मार जाने के चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि इस मामले में सचिन के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक व्यक्ति गांव गावड का रहने वाला था।