अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरी गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। टीवी सीरियल देखकर सपनों की दुनिया में खोए 12 से 15 साल के छह नाबालिग किशोर बड़े शहर जाकर खूब पैसा कमाने के चक्कर में 18 दिसंबर को अपने घर से पैदल ही भाग निकले।