देहरादून: मानसून ने नगर निगम देहरादून की तैयारी की खोली पोल, मेयर ने कहा-क्षेत्र के मुख्य नालों की सफाई की जा रही है
मानसून में शहर से जलनिकासी के लिए निगम की तैयारी अधूरी है। शहर में मानसून के दस्तक ने ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। सौरभ थपलियाल मेयर का कहना है कि मानसून के मौसम को देखते हुए नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नालों की सफाई की जा रही है। नालों की सफाई से जल निकासी सही तरीके से होगी और क्षेत्रों में जलभराव नहीं होगा।