बेलगहना रतनपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम बांसाझाल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटे आई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य के चलते उड़ रही अत्यधिक धूल के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।