देशभर में आज रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहनगर क्षेत्र में भी होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। ग्राम खमतरा स्थित बजरंग धाम परिसर में ग्रामीणों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर होली का आनंद लिया। ढोलक और मंजीरों की धुन पर लोग झूमते नजर आए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे