गढ़वा: गढ़वा शहर के वन विभाग के सभाग़ार में 4580 नये महिला पेंशन लाभुकों के बीच डीबीटी के माध्यम से देकर पेंशन की हुई शुरुआत
Garhwa, Garhwa | Mar 6, 2024 गढ़वा शहर के वन विभाग के सभागार मे महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से सर्वजन पेंशन योजना के तहत 4580 नए महिला लाभुकों को प्रथम किस्त डिबीटी के माध्यम से देकर इसकी शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी शेखर जमुवार, डीडीसी शहित अन्य अधिकारियो ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे कुछ महिलाओं को आंशिक से पेंशन की स्वीकृति पत्र दिया गया।