पटना ग्रामीण: खेमनीचक से उत्पाद एवं मध निषेध विभाग ने स्कॉर्पियो कार से 35 कार्टून विदेशी शराब किया बरामद
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने एक स्कॉर्पियो कार जिसका नंबर-BR 01 PB 7521 है उसके अंदर से 35 कार्टून विदेशी शराब लगभग 302 लीटर किया बरामद. हालांकि इस छापेमारी मे किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई. स्कॉर्पियो कार चालक पुलिस को चकमा देकर भागने मे सफल हो गया.