बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को कराईकेलाआजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति उपस्थित हुई। इस मौके पर महिलाओं के हक अधिकार व कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सोनी नाग मौजूद थे।