क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की मध्य प्रदेश से सकुशल रेस्क्यू दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक साहसिक और उच्च स्तरीय ऑपरेशन में 15 वर्षीय अपहृत नाबालिग लड़की को मध्य प्रदेश के पन्ना और सतना जिलों से सकुशल बरामद किया। यह केस थाना शालीमार बाग, दिल्ली में दर्ज अपहरण मामले से जुड़ा था।