राजगढ़ विकासखंड में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा किसान इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 606 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के प्रधानाचार्य चंद्रदीप सिंह ने जानकारी दी की। परीक्षा के लिए कुल 892 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया था। इनमें से 286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।