आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस की किल्लत का मामला सामने आया है । बड़ी संख्या में सिलेंडर लेकर गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा । उपभोक्ताओं ने आशंका जताते हुए बताया कि खाड़ी देश में ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के वजह से समस्या उत्पन्न हुई है ।