जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बाजार परिसर में स्थित शीतला माता मंदिर (माता गुड़ी) में मंगलवार को माता पहुंचानी पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और माता सेवा के तौर पर चढ़ावा व भेंट अर्पित की। मान्यता है कि माता के समक्ष श्रद्धालु विपत्तियों से रक्षा एवं मनोकामना पूर्ति के...