महसी: पंडितपुरवा में चाय बनाते वक्त फूस के मकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोटिया ग्राम पंचायत के पंडित पुरवा गांव निवासी निजामुद्दीन के फूस के मकान में रविवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। मकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्नि पीड़ित के मुताबिक चाय बनाते वक्त हादसा हुआ है। राजस्व टीम ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है।