जखनिया: धामूपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के जयंती पर संघ प्रमुख के आगमन के तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
आज शाम 6 बजे धामूपुर गाँव के परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के एक जुलाई के जयंती पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन तैयारियों का डीएम एस पी ने निरिक्षण किया है। पार्क में इंटरलॉकिंग,रंगाई पुताई के साथ ही वाटरप्रूफ टेंट तथा पार्क में वीआईपी सहित आम जनमानस के बैठने के लिए 2000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई। जिले के हर विभाग के अधिकारी पार्क में रहे।