पिपलोदा: शिवगढ़ मार्ग स्थित ग्राम सांसर में हनुमान मंदिर के सामने दो बाईकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल एक की हुई मौत।
Piploda, Ratlam | Apr 16, 2024 सैलाना सड़क दुर्घटना में 9 वर्ष के बालक की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल माता-पिता को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ मार्ग स्थित ग्राम सांसर के हनुमान मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार ईश्वर और उसकी पत्नी लीला गंभीर घायल हो गए। वहीं 9 वर्षीय बेटे दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई।