मथुरा: दबंगों ने कमरे में बंद कर सेवादारों को लाठी-डंडों से पीटा, एक युवक लापता, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
धर्मनगरी वृंदावन में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। ताजा मामला सुनरख मार्ग स्थित बाबा गेस्ट हाउस का है, जहाँ मामूली विवाद में दबंगों ने तीन युवकों को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है