दरभंगा: बहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने मछली व्यापारी को कुचला, मौके पर मौत
बहेड़ा थाना क्षेत्र के अठहर गांव निवासी 50 वर्षीय मछली व्यापारी बेचन मुखिया की बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दोनार मछली मार्केट से मछली लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छिपालिया मुख्य सड़क पर बीएमपी-13 के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बेच