कोल: अकराबाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप, महिलाओं समेत 4 घायल अस्पताल पहुंचे
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबादी इलाके की एक गांव की है। जहां एक पीड़ित परिवार के द्वारा दबंगो पर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद भेज कर मामले में पीड़ित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।