फतेहपुर जिले के धाता में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ धाता बाईपास स्थित टीवीएस एजेंसी के पास से हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने फीता काटकर रथ यात्रा को रवाना किया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर क्षेत्र मे युवाओ ने भ्रमण किया है।