पुलिस थाना केकड़ी सदर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है।बुधवार दोपहर 1 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।पुलिस टीम ने पारा क्षेत्र से सोनालिका कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी सहित डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया।प्रकरण की सूचना खनिज अभियंता सावर को दी गई।