खलारी: मस्जिद ए जाफरिया में 5 जनवरी को हजरत अली की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा
हजरत अली की याद में अंजुमन ए जाफरिया 05 जनवरी रविवार को मस्जिद ए जाफरिया रांची अंसार नगर चर्च रोड विक्रांत चौक रांची में सुबह 10:30 बजे से सेवा सदन और लहू बोलेगा के सहयोग और समन्वय से रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के गुरुवार शाम 5 मस्जिद जाफरिया के इमाम सैयद तहज़ुबुल हसन रिजवी और सैयद फराज अब्बास ने संयुक्त रूप से दी।