भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग,दरअसल शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र में शुक्रवार आरसीएल के पास पीबीएस-2 के सामने भीषण आग लग गई, जिससे अफ़रा-तफ़री मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की गाड़ियाँ पहुँचीं और आग बुझाने की कवायद जारी है। आग लगने का कारण अज्ञात है। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।