झालावाड़-बांरा मेगा हाईवे पर सूमर गांव के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल मजदूरों की पहचान रामप्रसाद, देवकरण और लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है। घायल राम प्रसाद ने बुधवार सुबह 8:00 बजे बताया वे मंगलवार रात खानपुर से मजदूरी कर अपने गांव मोई कला लौट रहे थे।