सूरजपुर: सुरजपुर मार्ग टावर के पास सड़क हादसे में तीन दोस्त की मौत,होली मनाकर लौट रहे थे चार युवक, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
चार युवक खरसुरा गांव से होली खेल आपने गांव लौट रहे थे। चारों युवक आपस में दोस्त थे। लौटने के दौरान सूरजपुर मार्ग टावर के पास सूरजपुर की ओर से आती हुई तेज रफ्तार कार ने युवकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक युवक रवि किंडो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल तीन युवकों को उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान सचिन और संदीप की भी मौत हो गई। मृतक रवि और संदीप शिवनगर गांव और सचिन ग्राम सलवा का रहने वाला था। घायल विनय निवासी सलवा का उपचार अस्पताल में जारी है।