इगलास। कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में घर के समीप एक खाली प्लाट में शौचालय के टैंक में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची मां के साथ प्लाट में खेलने के लिए गई थी।शास्त्री नगर के समीप नई कालोनी बस रही है। यहां निवासी शिशुपाल की पत्नी दो वर्षीय बेटी भूमि के साथ शनिवार की दोपहर अपले बनाने पड़ौस में खाली पड़े प्लाट में गई थी।