रामगंजमण्डी: उज्जैन से महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 युवकों की चेचट सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, ट्रक चालक हिरासत में
दिल्ली–मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर चेचट टोल प्लाजा के समीप बीते रविवार को भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों की हुई दर्दनाक मौत के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। परिजनों के अनुसार सभी युवक मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे।