बेमेतरा: कंतेली में दीपावली पर वृद्धजनों के संग खुशियाँ बाँटने पहुंचे कलेक्टर और SP
दीपावली के अवसर पर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम कंतेली कसार के वृद्धा आश्रम का दौरा किया। उनके साथ SP रामकृष्ण साहू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह भी उपस्थित रहीं। सभी अधिकारियों ने वृद्धजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।