मुरादाबाद: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक भूमि बचाओ मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष हरकिशोर सिंह एडवोकेट ने बताया कि, अंबेडकर पार्क से जिला कलेक्ट्रेट का ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेतृत्व में भूमि बचाओ मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा महानगर से सटे 11 गांव की 1250 हेक्टेयर जमीन अर्जन करने की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है।