कोईलवर प्रखंड। राजपूतान पचैना गांव में एक सप्ताह से जारी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ गुरुवार शाम 7 बजे भव्य भंडारे के साथ विधिवत संपन्न हुआ। यज्ञ कमेटी के अनुसार, महायज्ञ में श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञशाला की परिक्रमा और कथा प्रवचन में शामिल हुए।