फुलेरा मु. सांभर: जोबनेर में बस्सी नागान टोल पर टोल कर्मियों ने की सरपंच और अन्य लोगो के साथ मारपीट, पुलिस ने समझाइश कर मामला कराया शांत
जोबनेर इलाके के बस्सी नागान में स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत टोलकर्मियों ने बीती रात सरपंच के साथ आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट कर दी। मारपीट में गाड़ी में सवार सरपंच समेत 2 जनों को चोट आई। मारपीट के बाद टोलकर्मी मौके से फरार हो गए। वही टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और टोल पर प्रदर्शन किया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।