मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, 24 हजार से ज्यादा स्टॉक मौजूद, अफवाहों से न घबराने की अपील की गई
गाजीपुर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में 24 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।