अखिल भारतीय किन्नर महासभा की ओर से नौबस्ता में किन्नर महासम्मेलन में मंगलवार को 2बजे शोभाा यात्रा निकाली गई। इसमें एक-दो नहीं हजारों किन्नर बग्घी, घोड़े और विटेंज कार पर सवार होकर निकले। नौबस्ता के शकुंतला गेस्ट हाउस से किन्नरों की यात्रा निकली तो सड़क पर इनकी एक झलक पाने के लिए लोग थम से गए। सैकड़ों लोग सिर्फ शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए पहुंचे।