गुरुवार दोपहर 2 बजे शारदा विद्या मंदिर में भारतीय भाषा दिवस पर म्हारी बोली म्हारो वट शीर्षक से भीली भाषा के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने भीली भाषा में स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिवादन किया और साथ ही भीली भाषा के संरक्षण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की।