मथुरा: शहर के भूतेश्वर पुल के नीचे जल भराव के पानी की नहीं हुई निकासी राहगीर हो रहे परेशान#janasmasya
भूतेश्वर अंडरपास पर हो रहे जल भराव की समस्या का दो दिन हो जाने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हुआ है जिसके कारण निकलने वाले राहगीर कई किलोमीटर दूर होकर गुजरने को मजबूर है अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जल्दी ही समस्या का समाधान होगा रेलवे के चौथी लाइन डालने के कारण नल बंद हो गया है जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम को कोसा।