धंदेड़ा में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक ग्रामीण द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस समय बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में लगातार बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही.